विद्या चरण शुक्ल

विद्या चरण शुक्ल (2 अगस्त 1929 – 11 जून 2013) एक भारतीय राजनीतिज्ञ थे, जिनका राजनीतिक जीवन छह दशकों तक फैला था। वह मुख्य रूप से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य थे , लेकिन जन मोर्चा , जनता दल , समाजवादी जनता पार्टी (राष्ट्रीय) , राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और भारतीय जनता पार्टी में भी थे । उन्हें इंदिरा गांधी के करीबी सहयोगी के रूप में जाना जाता था ।
1975-77 में जब देश में आपातकाल के समय शुक्ल सूचना और प्रसारण मंत्री थे। आपातकाल की ज्यादतियों की जांच के लिए गठित न्यायमूर्ति शाह आयोग ने अन्य टिप्पणियों के साथ यह भी कहा था कि आपातकाल के दौरान बंसीलाल, विद्याचरण शुक्ल, संजय गांधी जैसी कुछ नाटकीय शख्सियतों ने मध्ययुगीन तानाशाहों की तरह शक्तियों का उपयोग किया।
आपातकाल के दौरान उन्होंने आकाशवाणी एवं दूरदर्शन पर किशोर कुमार के गानों पर रोक लगा दी थी क्योंकि गायक ने मुंबई में कांग्रेस की रैली में गाने से इनकार कर दिया था। लेकिन, शाह आयोग के समक्ष शुक्ल ने अपने निर्णयों की जिम्मेदारी ली थी।








