न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा
उनका कार्यकाल 2 अक्टूबर, 2018 को समाप्त हो गया।पूर्व में वे पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश रह चुके हैं।

न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा (जन्म 3 अक्टूबर 1953) भारत के मुख्य न्यायाधीश रह चुके हैं। वे 27 अगस्त, 2017 को पूर्व मुख्य न्यायाधीश जगदीश सिंह खेहर के सेवानिवृत्ति के बाद भारत के 45वें मुख्य न्यायाधीश बने।उन्होने भारत के मुख्य न्यायाधीश के रूप में 28 अगस्त 2017 को शपथ ग्रहण की।
3 अक्टूबर 1953 को जन्मे श्री मिश्र ने वर्ष 1977 में उड़ीसा उच्च न्यायालय में एक अधिवक्ता के तौर पर अपना कैरियर शुरू किया था और वर्ष 1996 में उड़ीसा उच्च न्यायालय में न्यायधीश बने थे।
उनका स्थानांतरण मार्च 1997 में मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय में कर दिया गया था और पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश के पद पर प्रोन्नति पाने के पूर्व वे वहीं पदस्थापित थे।








