आचार्य किशोर कुणाल

आचार्य किशोर कुणाल सेवानिवृत भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी तथा संस्कृत अध्येता हैं। वे बिहार राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष हैं। वे पटना के महावीर मन्दिर न्यास के सचिव भी हैं। वे पटना के ज्ञान निकेतन नामक प्रसिद्ध विद्यालय के संस्थापक भी हैं।
अयोध्या के सर्वांगीण विकास के लिए ज्ञान कोष की स्थापना की गई है। अयोध्या ज्ञान कोष में देश के कुछ गिने-चुने गणमान्य लोगों को रखा है जो अयोध्या की पौराणिक, ऐतिहासिक विरासत और वर्तमान की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए समन्वित विकास का खाका तैयार करने में मार्गदर्शन कर सकें। पांच-छह लोगों का यह परामर्शदात्री समूह अयोध्या विकास प्राधिकरण को समय-समय पर अपने बहुमूल्य सुझाव देगा। अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विशाल सिंह ने पत्र द्वारा आचार्य किशोर कुणाल को उनकी नियुक्ति की सूचना दी है।
आचार्य किशोर कुणाल आईपीएस अधिकारी के रूप में तत्कालीन प्रधानमंत्री वी पी सिंह और चन्द्रेशखर के कार्यकाल में पीएमओ में अयोध्या सेल के ओएसडी रह चुके हैं। इतिहास के जानकार के रूप में राम जन्मभूमि की अदालती लड़ाई में तथ्यों को जुटाने में इनकी महती भूमिका रही। सुप्रीम कोर्ट में मुकदमे की सुनवाई के दौरान आचार्य किशोर कुणाल के बनाए नक्शे को ही मान्यता मिली।








