शिव प्रताप शुक्ला

शिव प्रताप शुक्ला (जन्म 1 अप्रैल 1952) एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं और पहले मोदी मंत्रालय में वित्त राज्य मंत्री थे । वह भारतीय संसद के ऊपरी सदन ( राज्य सभा ) में संसद सदस्य हैं । वह उत्तर प्रदेश राज्य का प्रतिनिधित्व करते हैं ।
वह सबसे पहले अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े थे। 1981 में पहली बार भाजयुमो के क्षेत्रीय मंत्री बने। इमरजेंसी में मीसा के तहत गिरफ्तार हुए।
करीब 19 महीने जेल में रहे। 2012 में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष बने। गोरखपुर से 1989 में कांग्रेस के सुनील शास्त्री को हराकर पहली बार विधानसभा में पहुंचे। 1989, 1991, 1993 और 1996 में लगातार गोरखपुर से विधायक चुने गए। तीन बार कैबिनेट मंत्री बने।








