अर्जुन वाजपेयी

अर्जुन वाजपेयी  (जन्म ९ जून १९९३ एक भारतीय पर्वतारोही हैं। उन्होने 23 मई 2016 को विश्व की पांचवी सबसे ऊंची चोटी माउंट मकालू (8,463 मी.ऊंची) पर तिरंगा फहराने में सफलता प्राप्त की। इस चोटी पर चढ़ने वाले सबसे कम उम्र के पर्वतारोही हैं।

इससे पहले वे विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट, विश्व की चौथी सबसे ऊंची चोटी ल्होत्से व विश्व की आठवीं सबसे ऊंची चोटी मानसलु पर चढ़ चुके हैं। इसके साथ ही वे विश्व के पहले ऐसे पर्वतारोही बन गए हैं, जिन्होंने सबसे कम उम्र में 8,000 मीटर से ऊंची चार चोटियों पर चढ़ाई की है।

अर्जुन वाजपेयी माउंट फतह करने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय पर्वतारोही बन गए। चो ओयू के साथ पासंग नोरबू शेरपा और लकपा शेरपा भी थे। यह तिब्बत और चीन की सीमा के बीच लगभग 8,188 मीटर (26,864 फीट) में दुनिया का छठा सबसे ऊंचा पर्वत है। 

अर्जुन वाजपेयी नोएडा के कर्नल संजीव वाजपेयी और प्रिया वाजपेयी के बेटे हैं। उन्होंने रायन इंटरनेशनल स्कूल, नोएडा से पढ़ाई की। उन्हें बचपन से ही ट्रेकिंग और पर्वतारोहण का शौक रहा है। उन्होंने नेहरू पर्वतारोहण संस्थान में दो साल का प्रशिक्षण लिया। 

Related Articles

Back to top button